पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा जबसे पीसीबी के चेयरमैन बने हैं तबसे वह काफी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। रमीज राजा पाकिस्तान में सीरीज कराने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। इस बीच भारत से जुड़े एक सवाल पर रमीज राजा बुरी तरह से भड़क जाते हैं और याद दिलाते हैं कि पाकिस्तान भी एक देश है और हमारी भी मर्जी है।

Advertisement

रमीज राजा से सवाल किया जाता है, 'क्या आप समझते हैं कि भारत पाकिस्तान आकर खेलगी? या सिर्फ आप भारत की वजह से हमारा एशिया कप UAE में कर देंगे?

Advertisement

इस सवाल के जवाब में रमीज राजा का चेहरा देखने लायक था। रमीज राजा रिएक्शन देते हुए कहते हैं, 'नहीं जी हम UAE में नहीं जा रहे हैं। क्या हो गया है आपको इतना निगेटिव क्यों हो रहे हो। थोड़ा हिम्मत रखो। भारत की वजह से हर चीज नहीं होती है भाईसाहब। हम भी हैं यहां।'

बता दें कि पिछले दो साल में भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ दो मुकाबले हुए हैं। हाल ही में दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में टकराई थीं जिसमें पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। इससे पहले 2019 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था, जिसमें भारत ने बाजी मारी थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार