बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में 400 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह बांग्लादेशी टीम का प्रोटियाज (साउथ अफ्रीका) के खिलाफ टेस्ट पारी में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध जुलाई 2015 को चट्टोग्राम टेस्ट मैच में 326 रन बनाए थे। दूसरे दिन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 287 रन बना लिए हैं।

द वांडरर्स स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर है। इस टीम को महज 22 रन तक 3 झटके लग गए थे, जिसके बाद तौहीद हिरदॉय ने तंजीद हसन तमीम के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 121 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन 35वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर टीम ने इसी स्कोर पर तंजीद (67) और मुशफिकुर रहीम (0) के विकेट गंवा दिए।

बांग्लादेशी टीम के चौथा विकेट गंवाने के बाद तौहीद हिरदॉय ने लिटन दास के साथ छठे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया। तौहीद 1 छक्के और 14 चौकों के साथ 137 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लिटन दास ने 15 बाउंड्री के साथ 120 रन की पारी खेली।

विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा ने 70 रन देकर 5 विकेट हासिल किए,जबकि डेन पैटरसन ने 92 रन देकर 4 विकेट झटके।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 62 ओवरों का सामना किया, जिसमें 4 विकेट खोकर 287 रन बनाए। इस टीम ने महज 5 के स्कोर पर एडेन मार्करम (4) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद जुबेर हमजा ने मार्कस एकरमैन के साथ दूसरे विकेट के लिए 202 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

हमजा 12 चौकों के साथ 83 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद एकरमैन ने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 रन जुटाकर टीम को 250 के पार पहुंचाया। एकरमैन 1 छक्के और 21 चौकों के साथ 157 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन के खेल तक हसन महमूद ने 62 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि मोमिनुल हक 1 विकेट ले चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार