सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ऑटोग्राफ दे रहें हैं। 

Advertisement

इसके बाद ट्विटर से लेकर फेसबुक तक यह फोटो शेयर की जा रही है और फैंस का ऐसा कहना है कि नेहरा की Luck की वजह से ही ये दोनों क्रिकेटर यहां तक पहुंच पाए हैं।

Advertisement

इसी बीच भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटटेटर व पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इस वायरल फोटो पर रिएक्ट किया है। आकाश ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली की भी एक ऐसी तस्वीर देखी है और नेहरा को इन खिलाड़ियों के सफल होने का श्रेय भी दिया है।

आकाश चोपड़ा ने कहा,"हमनें कुछ ऐसी ही मिलती-जुलती तस्वीर युवा कोहली की देखी है। तो आप जानते होंगे की इसका रहस्य क्या है।"

कई क्रिकेट फैंस ने भी कोहली, पंत और नेहरा की पुरानी फोटो शेयर की और साथ में कई अलग-अलग तरीके के कमेंट भी लिखें।

एक फैन ने आकाश चोपड़ा के कमेंट के बाद कहा,"नेहरा सर का आशीर्वाद चाहिए हमें भी।"

Advertisement

एक फैन ने लिखा, "ये मिस्टर नेहरा है जिन्होंने चीकू(विराट कोहली) और पंत की मदद की है और उन्हें एक बड़ा क्रिकेटर बनाया है।"

एक फैन लिखा कि,"आशीष नेहरा के साथ विराट कोहली और पंत की तस्वीर है जिसमें वो दोनों खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ दे रे हैं। और नेहरा समझ रहे होंगे की कभी-कभी लगता है 'अपुन ही भगवान है'।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार