भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) इंग्लिश काउंटी टीम वारविकशायर (Warwickshire) के लिए खेले गए तीन मैचों में फ्लॉप रहे। विहारी ने छह पारियों में 16.66 के औसत से 100 रन बनाए, जिसमें दो बार वह खाता भी नहीं खोल सके और दो बार 8 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

हालांकि एसेक्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हनुमा विहारी ने 32 और 52 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत उनकी टीम को सात विकेट से जीत मिली। 
वोरचेस्टशायर के खिलाफ मुकाबले में हनुमा की जगह साउथ अफ्रीका के पीटर मलान के नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। हालांकि वह भी सिर्फ 32 रनों की पारी ही खेल पाए। 

Advertisement

अभी फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि हनुमा को प्लेइंग इलेवन से बाहर निकाला गया है या टीम के साथ उनका करार खत्म हो गया है।  

बता दें कि जल्द ही आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा हो सकती है। ऐसे में विहारी का फॉर्म सिलेक्टर्स के लिए चिंता का विषय बन सकती है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जगह नहीं मिली थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार