ऑलराउंड खेल की बदौलत भारत ने पुणे में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 66 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए चार विकेट झटककर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने आगमन की सूचना दे दी है।

Advertisement

इस मैच में चार विकेट लेने के साथ ही प्रसिद्ध का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। प्रसिद्ध कृष्णा भारत के पहले ऐसे गेंदबाज़ बन गए हैं जिसने अपने डेब्यू वनडे मैच में चार विकेट हासिल किए हैं। उनसे पहले 16 भारतीय खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू पर तीन-तीन विकेट हासिल किए थे लेकिन प्रसिद्ध अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने चार विकेट लेने का कारनामा किया है।

Advertisement

इससे पहले अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड नोएल डेविड के नाम पर दर्ज था जिन्होंने 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे लेकिन प्रसिद्ध ने 8.1 ओवर में 54 रन देकर 4 विकेट लेकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड 42.1 ओवरों में 251 रनों पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार