साउथ अफ्रीका ने केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट में भारत को जीत के लिए 79 रनों का लक्ष्य दिया है। साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन से आगे खेलने उतरी लेकिन एडेन मार्क्रम के शतक के बावजूद साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 36.5 ओवर में 176 रन ही बना पाई और भारत को सिर्फ 79 रनों का टारगेट मिला।

Advertisement

भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन भी अपना जलवा बरकरार रखा लेकिन अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे प्रसिद्ध कृष्णा इस मैच में भी फ्लॉप रहे और उनकी जमकर पिटाई हुई। जब पहले मैच में कृष्णा की पिटाई हुई थी तो ऐसा लगा था कि शायद वो अपने पहले टेस्ट मैच में नर्वस थे इसीलिए वो अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए लेकिन जब दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी उनकी पिटाई जारी रही तो फैंस ये कहने लगे कि ये लड़का अभी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार ही नहीं है। 

Advertisement

आप कृष्णा की खराब गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 20 रन लुटा दिए। एडेन मारक्रम ने कृष्णा की ऐसी पिटाई की जिसे शायद ही वो भूल पाएंगे। एक ओवर में 20 रन लुटाने के बाद कृष्णा ने वापसी की कोशिश की लेकिन वो सिर्फ एक ही विकेट ले पाए और उनका इकॉनमी रेट 7 के करीब का रहा।

Also Read: Live Score

यही कारण है कि सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं और फैंस मीम्स बनाकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि उनको किस तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार