लखनऊ के एकाना स्टेडियम में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप 2024 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन, मुंबई की ओर से पृथ्वी शॉ ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 37 गेंदों पर अर्धशतक बना दिया। पृथ्वी शॉ पहली पारी में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने सारी कसर निकालते हुए तूफानी अर्द्धशतक लगा दिया।

Advertisement

उन्होंने सारांश जैन की गेंद पर लेट कट के जरिए बाउंड्री लगाकर अपने शानदार अंदाज में अर्धशतक पूरा किया। सारांश जैन की गेंद पर क्लीन बोल्ड होने से पहले शॉ ने 105 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 76 रन बनाए। पृथ्वी इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उन्हें भारतीय चयनकर्ताओं को लुभाने के लिए अभी काफी मेहनत करनी होगी क्योंकि उनसे आगे पहले कई युवा खिलाड़ी अपनी जगह बना चुके हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे और रेस्ट ऑफ इंडिया ने भी शानदार जवाब देते हुए अभिमन्यु ईश्वरन के शानदार शतक की बदौलत 416 रन बना दिए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 191 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने उनका अच्छा साथ दिया, जिन्होंने 93 रन बनाए। मुंबई के लिए शम्स मुलानी और तनुश कोटियन ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहित अवस्थी ने दो विकेट लिए।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 500 से अधिक रन बनाए थे। सरफराज खान ने शानदार दोहरा शतक लगाया। वहीं, दूसरी पारी में मुंबई की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और ताजा समाचार लिखे जाने तक 40 ओवरों में मुंबई ने 6 विकेट खोकर 153 रन बना लिए। मुंबई की कुल बढ़त 274 रनों की हो गई है और वो चाहेंगे कि उनकी टेल किसी तरह इस बढ़त को 300 के पार लेकर जाएं और पांचवें और आखिरी दिन मुंबई के गेंदबाजों के पास रेस्ट ऑफ इंडिया को ऑलआउट करने के लिए पर्याप्त रन हों।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार