14 जून। भारत और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में एक दूसरे के खिलाफ एजबेस्टन में उतरने वाली है। भारत की  टीम ने आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कमाल का खेल दिखाकर अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

भारत की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अश्विन को वापस टीम में रखा था और उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में हो सकता है कोहली एंड कंपनी 1 बदलाव करें।

 
Advertisement

ओपनिंग शानदार रही है भारत की
भारत को दोनों ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन कमाल का खेल दिखाया है। शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ शतक भी जमाया है तो वहीं रोहित का फॉर्म भी लाजबाव रहा है। दोनों ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को शानदार शुरूआत दी है। ऐसे में उम्मीद है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी रोहित शर्मा और शिखर धवन भारत को अच्छी शुरूआत देगें।

 

विराट कोहली
चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में विराट 76 रन बनाकर नॉट आउट रहे तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में विराट ने 81 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ कोहली बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। बांग्लादेश के खिलाफ विराट पर एक बार फिर उम्मीद जम गई है।

Advertisement

 

Advertisement

युवराज सिंह
युवराज सिंह बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते ही 300वां वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएगें। युवी का फॉर्म औसत रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में युवी ने 53 रन बनाए लेकिन श्रीलंका के खिलाफ कोई खास नहीं कर पाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ युवी को ज्यादा गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आपबांग्लादेश खेमा ने युवराज पर दबाव बनानें के लिए चाल चल दी है। बांग्लादेश खेमा का मानना है कि युवराज भारतीय टीम के कमजोर कड़ी में हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि युवी बांग्लादेश के खिलाफ क्या गुल खिलाते हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

 

धोनी
चैंपियंस ट्रॉफी में धोनी अपने बल्ले और विकेटकीपिंग से शानदार खेल दिखा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में धोनी ने 63 रन की पारी खेली थी। पाक और साउथ अफ्रीका के खिलाफ धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला लेकिन जिस अंदाज में विकेटकीपिंग की है वो लाजबाव रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ धोनी बेहद अहम साबित होगें।

Advertisement

 

Advertisement

केदार जाधव/ दिनेश कार्तिक
अभी तक केदार जाधव को कोई खास कमाल करने का मौका नहीं मिला है। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ओवर में केदार ने 13 गेंद पर 25 रन बनाए थे। पाकिस्तान और अफ्रीका के खिलाफ जाधव को अपना जौहर दिखाने का मौका नहीं मिल पाया था. केदार जाधव के प्लेइंग इलेवन को लेकर संशय है।PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में कयास लगाए जा रहे थे कि जाधव की जगह कार्तिक की टीम में वापसी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब देखना है कि क्या कोहली जाधव की जगह दिनेश कार्तिक को मौका देगें। वैसे इस बात की उम्मीद बेहद कम है।

 

Advertisement

हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऑल राउंडर की भूमिका पांड्या बखुबी निभा रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पांड्या को कोहली  फिर अहम मौके पर इस्तमाल कर दबाव बनाना चाहेंगें। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

 

 

Advertisement

अश्विन

अफ्रीकी टीम के खिलाफ अश्विन की वापसी हुई थी। अश्विन के आने से भारत की स्पिन डिपार्टमेंट काफी मजबूत हुई है। अश्विन अपनी विविधता से विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर कहर ढ़ा सकते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अश्विन पर सबकी नजर होगी।

 

Advertisement

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में खास भूमिका निभाई है। अश्विन के वापस आने से जडेजा को सहारा मिला है और बांग्लादेश के खिलाफ दोनों मिलकर कहर बरपाने की कोशिश कर सकते हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

 

 

Advertisement

दो  गेंदबाजों के सहारे भारत की टीम बांग्लादेश का लगाम कसेगी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ उमेश यादव को टीम से बाहर रखा गया था। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ भी कोहली एंड कपनी विजेता टीम के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह का खेलना तय माना जा रहा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार