लंदन, 5 जून (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश आज यहां द ओवल मैदान पर आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के अपने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करेगा।
टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में ही साउथ अफ्रीका को मात देने वाली बांग्लादेश की टीम के सामने अब न्यूजीलैंड की चुनौती होगी और उसके खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए बांग्लादेश को एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा।

Advertisement

बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका को मात दे सभी को हैरान कर दिया था और बता दिया था कि उसे फिसड्डी या कमजोर टीम के तौर पर आंका नहीं जा सकता, और जो यह गलती करेगा उसका हश्र साउथ अफ्रीका जैसा हो सकता है। 

Advertisement

वो जीत बांग्लादेश का स्टेटमेंट था जो कीवी टीम के पास तक भी निश्चित तौर पर पहुंचा होगा और इसलिए मौजूदा उपविजेता बांग्लादेश के खिलाफ पहले से ज्यादा सर्तक होकर उतरेगी। 

बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर 330 रन बनाया था और साउथ अफ्रीका को 309 रनों पर ढेर कर 21 रनों से जीत हासिल की थी।
बांग्लादेश ने इस मैच में खेल के तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी में टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों मुश्फीकुर रहीम और शाकिब अल हसन ने बेहतरीन पारियां खेल टीम को विशाल स्कोर दिया था। इन दोनों के अलावा सौम्य सरकार और महामदुल्लाह ने भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इसी तरह का प्रदर्शन चाहेगी। साथ ही टीम प्रबंधन की ख्वाहिश होगी कि तमीम इकबाल का बल्ला चल पड़े। अगर ऊपरी क्रम में तमीम और मध्य क्रम में रहीम तथा शाकिब रन करते हैं तो टीम का एक बार फिर 300 के पार जाना लगभग तय है। 

यह हालांकि आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि कीवी टीम की गेंदबाजी अच्छी है और उसके पास स्विंग के बेहतरीन गेंदबाज कहे जाने वाले ट्रेंट बोल्ट हैं। इन्हें खेलना बांग्लादेशी बल्लेबाजों के लिए टेढ़ी खीर होगा। बोल्ट जानते हैं कि इंग्लैंड का परिस्थतियों को बेहतर से बेहतर इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। यह बात वो भारत के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में बता चुके हैं। 

 
Advertisement

बोल्ट के अलावा टिम साउदी, लॉकी फग्र्यूसन, मैट हेनरी भी बांग्लादेशी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। बांग्लादेश को यह नहीं भूलना होगा कि न्यूजीलैंड ने इस टूनार्मेंट के अपने पहले मैच में श्रीलंका को 136 रनों पर ढेर कर दिया था और इसमें सभी गेंदबाजों का योगदान रहा था। 

बल्लेबाजी में कीवी टीम के पास ऐसे नाम हैं जो वर्ल्ड क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी के विए विख्यात हैं। यह बांग्लादेश के लिए चिंता की बात हो सकती है। कीवी टीम की बल्लेबाजी का मुख्य नाम उसके कप्तान केन विलिम्सन हैं जो विकेट पर खड़े रहकर रन करने में माहिर हैं। 

उनके अलावा मार्टिन गुप्टिल और रॉस टेलर का अनुभव इस टीम के बेहद काम का है। ऊपर से कोलिन मुनरो, टॉम लाथम और टॉम ब्लंडल की प्रतिभाशाली बल्लेबाजी भी बांग्लादेश के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। 

Advertisement

गेंदबाजी में बांग्लादेश मुस्ताफिजुर रहमान, अबु जायेद रुबेल हुसैन पर निर्भर रहेगी। स्पिन में शाकिब के अलावा मेहेदी हसन मिराज पर काफी कुछ निर्भर करेगा। 

टीमें (संभावित) :

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिम्मी नीशाम, मिशेल सैंटनर, रॉस टेलर,मैट हेनरी।

Advertisement

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, महामदुल्लाह, मोसद्दक हुसैन, शाकिब अल हसन, मेहेदी हसन, मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार