बर्मिघम, 19 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में अबतक सिर्फ एक जीत दर्ज करने वाली साउथ अफ्रीका का सामना आज यहां एजबेस्टन मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। अपने पहले तीन मैचों में हार झेलने वाली साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया और उसकी स्पिन के खिलाफ की कमजोरी दिखने को नहीं मिली थी। अगर साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में रेस में बने रहना है तो उसे न्यूजीलैंड को मात देनी होगी। 

Advertisement

इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए अच्छी बात यह थी कि उसके सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला लय में आ रहे हैं। अमला ने अफगानिस्तान के खिलाफ आराम से विकेट पर पैर जमाए थे और वो आत्मविश्वास हासिल किया था जो उन्हें आने वाले मैचों में मददगार साबित हो सकता है। 

Advertisement

लेकिन अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड में काफी अंतर है। कीवी टीम काफी संतुलित है और बेहतरीन फॉर्म में भी। इस मैच में जीत साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखेगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ क्विंटन डी कॉक ने भी बेहतरीन पारी खेली थी। कीवी टीम के खिलाफ एक बार फिर साउथ अफ्रीका के शीर्ष क्रम को बेहतर करना जारी रखना होगा जबकि मध्य क्रम को भी अपनी लय में आना होगा खासकर डेविड मिलर और को। 

 

गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और इमरान ताहिर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे। इन दोनों के अलावा आंदिले फेहुलक्वायो भी अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि लुंगी नगिडी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और इससे साउथ अफ्रीका को काफी मजबूती मिलेगी।

नगिडी का टीम में आना कीवी टीम के लिए चिंता बढ़ा सकता है। उनकी और राबादा की जोड़ी किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर कहर बरपा सकती है। 10 टीमों की अंकतालिका में कीवी टीम दूसरे स्थान पर बैठी है। 

Advertisement

इस टीम के लिए चिंता शुरू से मध्य क्रम रहा है जो निरंतर नहीं हैं। मार्टिन गुप्टिल, कप्तान केन विलियम्सन अच्छी फॉर्म में हैं तो अनुभवी रॉस टेलर भी लय में आ गए हैं। 

कीवी टीम की गेंदबाज भी शानदार चल रही है। ट्रेंट बाउल्ट उसके लिए तुरुप का इक्का हैं जो साउथ अफ्रीका के ऊपरी क्रम को ढेर करने का दम रखते हैं। मैट हेनरी, लॉकी फग्र्यूसन, मिशेल सैंटनर भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। 

टीमें (संभावित) :- 

Advertisement

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी/लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट 

साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, आंदिले फेहुक्वायो, क्रिस मौरिस।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार