Pakistan Super League Ball-Tampering Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की टीम लाहौर कलंदर्स पर रविवार (29 मार्च) को करांची किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में बॉल-टैंपरिंग का आरोप लगा है। कलंदर्स के फखर जमान (Fakhar Zaman) पर इस गलत काम का आरोप लगा है।

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, "मैच रेफरी रोशन महानामा की अगुवाई में हुई अनुशासनात्मक सुनवाई के दौरान फखर ने अपने ऊपर लगे आरोप से इनकार किया। अगले 48 घंटों के भीतर एक और सुनवाई होनी है, जिसके बाद मैच रेफरी अपना फैसला सुनाएंगे।" अगर फखर  दोषी पाए जाते हैं, तो लेवल 3 के अपराध के लिए न्यूनतम सज़ा एक मैच का बैन है।

Advertisement

यह घटना हुआ मैच के आखिरी ओवर में जब हारिस रऊफ गेंदबाजी करने आए और करांची को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। लाहौर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, बल्लेबाज़ ज़मान और रउफ गेंदबाज़ के रन-अप पर एक साथ मौजूद थे और एक साथ बात करते हुए दिखे। इस दौरान इन तीनों ने ही किसी न किसी समय गेंद को अपने हाथों में लिया।

अंपायर फ़ैसल अफ़रीदी इस बातचीत पर नज़र रखते दिखे और उन्होंने तुरंत गेंद को जांच के लिए मंगाया। दूसरे ऑनफील्ड अंपायर शरफ़ुद्दौला से चर्चा औऱ लंबी जांच के बाद अंपायरों ने तय किया कि लाहौर ने जानबूझकर गेंद की हालत बदली है और कराची को पांच पेनल्टी रन मिले। जिसके बाद करांची को जीत के लिए छह गेंदों में 9 रन की दरकार थी। इसके बाद अंपायरों ने गेंद बदली और करांची ने 3 गेंद बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच के बाद जब शाहीन से बॉल-टैंपरिंग और पेनल्टी रन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “ मुझे इसके बारे में पता नहीं है, और हम देखेंगे कि क्या यह कैमरे में कैद हुआ है, और फिर इस पर चर्चा करेंगे कि यह क्या था।”

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार