पंजाब ने मंगलवार को मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को नौ विकेट से हरा दिया। पंजाब ने कर्नाटक को 17.2 ओवर में 87 रनों पर समेट दिया। सिद्दार्थ कौल ने 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह और रमनदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

जवाब में, पंजाब ने 12.4 ओवरों में 89 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया। प्रभसिमरन सिंह ने केवल 37 गेंदों पर तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 49 रन बनाए।

Advertisement

मनदीप सिंह ने 33 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। पारी के पहले ओवर में अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद दोनों ने नाबाद 85 रनों की साझेदारी की।

संक्षिप्त स्कोर: कर्नाटक 17.2 ओवर में 87 रन (एस. कौल 3/15, अर्शदीप 2/16, एस. शर्मा 2/17, रमनदीप 2/22) पंजाब 12.4 ओवर में 89/1 (प्रभासिम्रन 49 नाबाद, मंदीप 35 नाबाद) । 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार