पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने आईपीएल (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 220 रन के बड़े लक्ष्य को चेज कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और IPL इतिहास में ये कारनामा करने वाली पहली टीम बन गई है।

Advertisement

शनिवार (11 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इतिहास रच दिया। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने 220 रन का बड़ा लक्ष्य सिर्फ 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में  श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनसे पहले प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में 20 गेंदों में 57 रन ठोके, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली।

पंजाब की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही, जहां आर्य और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़ दिए। हालांकि शिवांग कुमार ने दोनों को आउट कर SRH को वापसी दिलाने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद अय्यर ने मोर्चा संभालते हुए मैच खत्म कर दिया। 

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स IPL इतिहास में 200 या उससे ज्यादा रन के लक्ष्य को 10 बार चेज करने वाली पहली टीम बन गई है। IPL में मुंबई इंडियंस 6 बार, राजस्थान रॉयल्स 5 बार, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4-4 बार 200 या उससे ज्यादा रन के लक्ष्य का सफल चेज कर चुकी हैं।

आईपीएल में 200+ रन के लक्ष्य का सबसे ज्यादा सफल पीछा करने वाली टीमें:

  1. पंजाब किंग्स – 10 बार
  2. मुंबई इंडियंस – 6 बार
  3. राजस्थान रॉयल्स – 5 बार
  4. सनराइजर्स हैदराबाद – 4 बार
  5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 4 बार
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 28 गेंदों में 74 रन की तेज पारी खेली और ट्रैविस हेड (38) के साथ 120 रन की साझेदारी की। अंत में हेनरिक क्लासेन ने 39 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया, लेकिन पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ों के सामने यह स्कोर भी छोटा साबित हुआ।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार