पंजाब किंग्स ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 37वें मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 126 रनों लक्ष्य दिया। एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से जेसन होल्डर ने तीन, जबकि खलील अहमद, संदीप शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान और अबदुल समद ने एक-एक विकेट लिए।

Advertisement

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने कुल 27 के योग पर कप्तान लोकेश राहुल (21) और मयंक अग्रवाल (5) के विकेट गंवाए।

इसके बाद क्रिस गेल और एडन माक्रम ने पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई, पर गेल ज्यादा देर नहीं टिक सके और 14 रन बना कर आउट हो गए। माक्रम ने सर्वाधिक 32 गेंदो में 2 चौकों की मदद से 27 रन की पारी खेली।

निकोलस पूरन (8), दीपक हुड्डा (13), नेथन एलिस (12) रन बानाए, जबकि हरप्रीत बरार ने नाबाद 18 और मोहम्मद शमी ने नाबाद 0 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार