आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा सरोगेसी से 46 साल की उम्र में मां बनी हैं। प्रीति जिंटा के घर जुड़वा बच्चों का आगमन हुआ है। जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। प्रीति जिंटा ने पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि आखिर सरोगेसी होती क्या है?

Advertisement

सरोगेसी के माध्यम से शादीशुदा कपल बच्चा पैदा करने के लिए किसी महिला की कोख किराए पर लेते हैं। सरोगेसी से बच्चा पैदा करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं- जैसे किसी कारणवश कपल के अपने बच्चे नहीं हो पा रहे हों, महिला की जान को खतरा है या कोई महिला खुद बच्चा पैदा करना चाहती ही नहीं। ऐसे में जो औरत अपनी कोख में दूसरे का बच्चा पालती है, उसे सरोगेट मदर कहते हैं।

Advertisement

सरोगेसी भी दो तरह की होती है। पहली ट्रेडिशनल सरोगेसी जिसमें पिता का स्पर्म सरोगेसी अपनाने वाली महिला के एग्स से मैच कराया जाता है। इस सरोगेसी में जैनिटक संबंध सिर्फ पुरुष से ही होता है। दूसरा होता है जेस्टेशनल सरोगेसी जिसमें माता-पिता के स्पर्म और एग्स को मेल टेस्ट ट्यूब के जरिए मेल कराने के बाद इसे सरोगेट मदर के यूट्रस में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है।

बता दें कि यह पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया होती है जिसमें सरोगेसी मदर और बच्चे की चाह रखने वाले कपल के बीच एग्रीमेंट होता है। प्रीति जिंटा ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स जैसे शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर भी सरोगेट पैरेंटस बन चुके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार