आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने एक बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने सपोर्ट स्टाफ से पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) को बल्लेबाजी सलाहकार की भूमिका से हटा दिया है। इस बीच संजय बांगर (Sanjay Bangar) जो टीम के डायरेक्टर है वो बल्लेबाजी सलाहकार की भूमिका में नजर आने वाले है। 

Advertisement

आपको बता दे कि जाफर लीग के पिछले सीजन के लिए मुख्य कोच ट्रैविस बेलिस की टीम में बल्लेबाजी कोच के रूप में पंजाब के साथ जुड़े थे। बांगर पंजाब किंग्स के क्रिकेट डायरेक्टर हैं। 51 वर्षीय संजय पहले भारत के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं, इसलिए जाफर को रिलीज कर दिया गया है। बांगर पंजाब के लिए बल्लेबाजी कोच की भूमिका भी निभाएंगे। 

Advertisement

पीबीकेएस ने आईपीएल के पिछले सीजन से पहले अपने सहयोगी स्टाफ में कई बदलाव किए थे। उन्होंने अनिल कुंबले की जगह बेलिस को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया। पीबीकेएस टीम ने पिछले साल क्रमशः गेंदबाजी और सहायक कोच भूमिकाओं में चार्ल लैंगवेल्ट और ब्रैड हैडिन को भी शामिल किया था। लैंगवेल्ट और हैडिन 2024 के लिए उसी भूमिका में बने रहेंगे।

पंजाब किंग्स आईपीएल में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। वो एक बार 2008 में नॉकआउट में और 2014 में फाइनल में पहुंचे थे। इस सीजन में वो कहा तक जाएंगे ये आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा। टीम के लिए अच्छी बात ये है कि इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 2024 के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। पंजाब आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। 

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वाड: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रज़ा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करन, कागिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, राइली रूसो। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार