गुरुवार, 28 दिसंबर को बेलेरिव ओवल में खेले गए मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने होबार्ट हरिकेंस को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 विकेट से हरा दिया। हरिकेंस की टीम 19.4 ओवरों में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी लेकिन दूसरी पारी से पहले बारिश आ गई जिसके चलते स्टार्स को ये मैच जीतने के लिए 7 ओवरों में 67 रनों का टारगेट मिला और ग्लेन मैक्सवेल के तूफानी 35 रनों के चलते उन्होंने इस टारगेट को आखिरी ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में बेशक हरिकेंस को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उनके युवा खिलाड़ी निखिल चौधरी ने लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चौधरी ने इस मैच में 16 गेंदों में 32 रनों की आतिशी पारी खेली और अपनी टीम को 150 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान चौधरी के बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले।

Advertisement

इन दो छक्कों में एक छक्का तो ऐसा था जिसने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ये छ्क्का हारिस रऊफ की गेंद पर लगाया और चौधरी का ये छक्का देखकर हारिस ऱऊफ भी दंग रह गए। ये चमत्कारिक शॉट होबार्ट हरिकेंस की पारी के 17वें ओवर के दौरान आया जब रऊफ ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद फेंकी और चौधरी ने स्टंप से पीछे हटकर पॉइंट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। उनका ये छक्का देखकर कमेंटेटर्स भी दंग रह गए। चौधरी के इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

हालांकि, बाद में रऊफ ने ही चौधरी को आउट भी किया। आपको बता दें कि पंजाब के 27 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में अपने बीबीएल डेब्यू में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 31 में से 40 रन बनाए। उन्होंने एक ओवर भी फेंका और पांच रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके। उन्मुक्त चंद की तरह, निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग में खेलने वाले कुछ भारतीय क्रिकेटरों में से हैं। पंजाब के लिए दो लिस्ट-ए मैचों सहित 14 मैचों के बाद ये ऑलराउंडर ब्रिस्बेन में स्थानांतरित हो गया और अब वो ऑस्ट्रेलिया में अपना भविष्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार