अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 33 रनों से हराकर प्वाइंट्स टेबल पर पहला स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि, इस मैच में कई मज़ेदार पल भी देखने को मिले और उन्हीं में से एक मूमेंट तब आया जब रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाज़ी कर रहे थे।

Advertisement

ये घटना दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में देखने को मिली जब रविचंद्रन अश्विन ने मुस्तफिजुर रहमान को रिवर्स पैडल खेलने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए और गेंद सीधा विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में चली गई।

Advertisement

आखिरी ओवर था इसीलिए अश्विन गेंद को मिस करने के बाद भी भाग पड़े और संजू ने बिना किसी देर के गेंद नॉन स्ट्राइकर छोर पर मुस्तफिज़ुर के हाथों तक पहुंचा दी। अश्विन क्रीज़ से बहुत दूर थे और गेंद मुस्तफिज़ुर ने पकड़ भी ली थी लेकिन उन्होंने गेंद को दूर से ही स्टंप्स पर फेंक दिया और गेंद स्टंप्स को मिस करते हुए एक एकस्ट्रा रन के लिए चली गई।

एक आसान सा रनआउट छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर राजस्थान की टीम को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाज़ों ने रॉयल्स की लुटिया डूबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी और टीम को 2 अंकों का नुकसान उठाना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार