पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 में डिंडीगुल ड्रैगन्स की कप्तानी कर रहे हैं और इस टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस के खिलाफ उनकी टीम को 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार के बाद अश्विन के लिए एक और बुरी खबर आई जब उन पर जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

अश्विन पर 8 जून को कोयंबटूर में डिंडीगुल ड्रैगन्स और आईड्रीम तिरुप्पुर तमिज़हंस के बीच तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 के मैच के दौरान फीमेल अंपायर के फ़ैसले के प्रति असहमति दिखाने के लिए उन पर मैच फ़ीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। TNPL अधिकारियों के अनुसार, अश्विन पर असहमति दिखाने के लिए 10 प्रतिशत और आउट होने के बाद उपकरणों के दुरुपयोग के लिए 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

मैच के बाद मैच रेफरी की सुनवाई हुई और डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान ने बिना किसी विरोध के जुर्माना स्वीकार कर लिया। TNPL के एक अधिकारी ने क्रिकबज़ को बताया, "मैच के बाद मैच रेफरी द्वारा सुनवाई की गई। अश्विन पर अंपायरों के प्रति असहमति दिखाने के लिए 10 प्रतिशत और उपकरणों के दुरुपयोग के लिए 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने जुर्माना स्वीकार कर लिया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच मे ओपनिंग करने आए अश्विन ने एलबीडब्लू करार दिए जाने के बाद महिला अंपायर से जमकर नाराज़गी जाहिर की। अंपायर द्वारा एलबीडब्लू करार दिए जाने के बाद अश्विन इस फैसले से स्तब्ध रह गए और हताशा में उन्होंने अपना पैड बल्ले से पटक दिया। ये घटना पारी के पांचवें ओवर में देखने को मिली जब आर साई किशोर द्वारा फेंके गए इस ओवर में अश्विन ने पैडल स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को कनेक्ट करने से पूरी तरह से चूक गए और गेंद पैड पर जा लगी। साईं किशोर और उनकी टीम ने अपील की और अंपायर ने उंगली उठाने में ज़रा भी संकोच नहीं किया, जिससे अश्विन नाराज़ हो गए। उनकी नाराजगी देखते ही बनते थी क्योंकि ऐसा लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई है और वो नॉटआउट दिए जा सकते थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार