नई दिल्ली, 28 अगस्त | पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद अजिंक्य रहाणे की प्रतिक्रिया बताता है कि यह शतक उनके लिए कितना महत्वपूर्ण था। उपकप्तान रहाणे ने 17 टेस्ट मैच बाद यह शतक लगाया है। उन्होंने एंटिगा में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 81 और दूसरी पारी में 102 रन की शतकीय पारी खेली। 

Advertisement

लक्ष्मण ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने लेख में लिखा, "दो साल से भी अधिक समय तक टेस्ट में शतक नहीं लगाने के बाद उनके ऊपर अवश्य कुछ दबाव था। चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के समर्थन के बाद जब उन्होंने शतक लगाया तो फिर उनकी प्रतिक्रिया यह बता रहा था, यह शतक उनके लिए कितना महत्वपूर्ण था।" 

Advertisement

वैरी-वैरी स्पेशल के नाम से मशहूर लक्ष्मण टीम के गेंदबाजी प्रदर्शन से भी काफी खुश नजर आए। 

उन्होंने कहा, "गेंदबाजों ने एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन किया। इशांत ने पूरे मैच में अच्छी गेंदबाजी की और मोहम्मद शमी ने बल्लेबाजों को प्रभावित किया। लेकिन जिस गेंदबाज से वह सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आए वह जसप्रीत बुमराह थे।" 

लक्ष्मण ने साथ ही यह भी कहा कि वह युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी से काफी प्रभावित हैं। 

उन्होंने लिखा, "हनुमा विहारी ने जिस तरह बल्लेबाजी की मैं उससे बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने कोई ज्यादा खतरा नहीं उठाते हुए आसानी से रन बनाए। उन्होंने जब पिछले साल इंग्लैंड में अपने करियर की शुरुआत की थी तभी से उन्हें देखकर लगता है कि टेस्ट क्रिकेट उन्हें पसंद है।" 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार