Abu Dhabi T10: अबू धाबी में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी-10 क्रिकेट का आगाज हो चुका है। अबू धाबी टी-10 क्रिकेट लीग 2021 के तीसरे मुकाबले में दिल्ली बुल्स ने बांग्ला टाइगर्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस मैच में अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा।

Advertisement

रहमानुल्लाह गुरबाज़ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब उन्होंने फिरकी गेंदबाज मुजीब उर रहमान की पहली गेंद पर छक्का जड़कर पारी की शुरुआत की। ऐसा पहली बार नहीं है कि रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने छक्के के साथ खाता खोला हो इससे पहले भी उन्हें कई मैचों में पहली ही गेंद पर छक्के से पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया है। 

वहीं अगर मैच की बात करें तो 129 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली बुल्स ने 9वें ओवर में ही इस मुकाबले को जीत लिया। गुरबाज़ ने बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ 15 गेंदों पर 41 रन की आतिशी पारी खेली। इस ताबड़तोड़ पारी के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

स्कोरकार्ड: BGT 128/2 (10 Ovs)      

Charles    73(35)           F Edwards    1/17
Andre Fletcher 32(16)    Dwayne Bravo    1/21 

DBL 129/3 (8.5 Ovs)

Gurbaz 41(15)        Karim Janat    2/34
Bopara    38(16)        Fazal Haque    1/16

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार