भारतीय स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar Surrey Debut) ने इंग्लैंड की धरती पर अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। हैम्पशायर के खिलाफ साउथेम्पटन में खेले गए काउंटी चैंपियनशिप के अपने डेब्यू मुकाबले की दूसरी पारी में  राहुल ने 24 ओवर में 51 रन देकर 8 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

राहुल ने सर्रे के लिए डेब्यू मैच में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह राहुल के फर्स्ट क्लास करियर का भी बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने इस मुकाबले में 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले का 1859 में ओवल में नॉर्थ के विरुद्ध डेब्यू मैच में विलियम मुडी ने सर्रे के लिए डेब्यू  करते हुए 61 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

राहुल ने इस मुकाबले में पूरे 10 विकेट हासिल किए, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 67 रन देकर 2 विकेट लिए थे। 

चाहर की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर सर्रे ने रोमांचक मुकाबले में हैम्पशायर को 20 रन से हरा दिया। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा हैम्पशायर की टीम 160 रन पर ही सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्रे ने 147 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हैम्पशायर की टीम ने 248 रन बनाकर 101 रन की अहम बढ़त हासिल की।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी पारी में सर्रे ने शानदार पलटवार करते हुए 281 रन बनाकर हैम्पशायर के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। 

चार साल से टीम इंडिया से हैं बाहर

Advertisement

राहुल ने भारत के लिए छह टी-20 इंटरनेशनल औऱ एक वनडे मैच खेले हैं, जिसमें कुल मिलाकर 10 विकेट लिए हैं। भारत के लिए उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2021 में खेला था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार