रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 10वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उनका ये फैसला एक समय बिल्कुल गलत साबित होता हुआ दिखा क्योंकि विराट कोहली दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए।

Advertisement

विराट कोहली पहले दो मैचों में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे ऐसे में उनसे इस मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन राहुल त्रिपाठी ने उनका हैरतअंगेज़ कैच पकड़कर आरसीबी को पहला झटका दिया।

Advertisement

आरसीबी की पारी के दूसरे ही ओवर में विराट कोहली ने वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंंद और उनके बल्ले का संपर्क उतना अच्छा नहीं हो पाया और राहुल ने आगे की ओर भागते हुए 19 मीटर का डिस्टेंस कवर किया और लाजवाब कैच पकड़ा।

राहुल का ये कैच देखकर खुद विराट भी हैरान नजर आए। वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो एक ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल की आतिशी पारी की बदौलत शानदार रिकवरी कर ली है और अब ताज़ा समाचार लिखे जाने तक रॉयल चैलेंजर्स ने 12 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार