राजस्थान रॉयल्स ने रविवार (24 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3रन से हराकर टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। राजस्थान ने मुंबई को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में मुंबई की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना पाई।
प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए राजस्थान को ये मैच जीतना जरूरी था और उन्होंने जीत हासिल करके एलिमिनेटर का टिकट हासिल कर लिया। अब उनका सामना तीसरे स्थान की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान की शुरूआत खराब रही और पावरप्ले में ही 3 विकेट गिर गए। शानदार फ़ॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए, वहीं यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंदों में 27 रन और कप्तान रियान पराग ने 8 गेंदों में 14 रन बनाए पवेलियन लौटे।
इसके बाद मिडल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल और दसुन शनाका ने पारी को थोड़ा संभाला। जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रन और शनाका ने 15 गेंदों में 29 रन जोड़े। निचले क्रम में जोफ्रा आर्चर 15 गेंदों में 32 रन औक रविंद्र जडेजा के 11 गेंदों में 19 रन के योगदान की बदौलत राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट, विल जैक्स, एएम गजनफर और कोर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया।
इसके बाद जब मुंबई की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत भी काफी खराब रही और रोहित शर्मा बिना खाता खोले पहले ही ओवर में आउट हो गए। यहां तक कि पावरप्ले तक मुंबई ने नमन धीर, रयान रिकल्टन और तिलक वर्मा के विकेट गंवा दिए थे। यहां से ऐसा लग रहा था कि मुंबई की टीम मैच बहुत जल्दी हार जाएगी लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव (60) ने विल जैक्स (33) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की और मुंबई को मैच में वापस ला खड़ा किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
जैक्स के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या ने भी 15 गेंदों में तूफानी 34 रन बनाए और एक समय ऐसा लगा कि मुंबई एक ओवर रहते ये मैच जीत जाएगा लेकिन आखिरी 5 ओवरों में राजस्थान की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 175 रनों पर रोक दिया और राजस्थान ने 30 रन से ये मैच जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया।