आईपीएल 2023 का आगाज़ 31 मार्च से होने जा रहा है। ये सीजन कई खिलाड़ियों के लिए पहला सीजन होने वाला है और उनमें से ही एक हैं इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट, जो राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना पहला सीजन खेलने वाले हैं। जो रूट कुछ दिन पहले ही भारत पहुंच गए थे और अब वो प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। हालांकि, जो रूट ने रॉयल्स के लिए अपनी पहली बॉल खेलते ही कैमरे को तोड़ दिया।

Advertisement

26 मार्च को जयपुर में राजस्थान की टीम ने अभ्यास सत्र किया जहां रूट ने नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस की और पहला ही शॉट उनके बल्ले से कवर ड्राइव निकला जो सीधा जाकर कैमरे से जा टकराया। इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस कई तरह के मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 26 मार्च, 2023, एक रॉयल के रूप में जो रूट की पहली गेंद।' आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने जो रूट को आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में 1 करोड़ में खरीदा था। ये रूट का पहला आईपीएल सीजन होने वाला है और राजस्थान का प्लेइंग कॉम्बिनेशनल देखकर लगता है कि शायद वो शुरुआती मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।

ऐसे में अगर रूट को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाता है तो उन पर सभी की निगाहें होने वाली हैं कि वो इस लीग में किस तरह से परफॉर्म करते हैं। वहीं, इससे पहले रूट इंटरनेशनल लीग टी20 में भी खेल कर आ रहे हैं। वो इस लीग में दुबई कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखे थे। इस सीजन में खेले गए पांच मुकाबलों में रूट ने 53.50 की बेहतरीन औसत से 214 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में रूट ने जिस तेज गति से रन बनाए वो देखने लायक था और उनकी आतिशी बल्लेबाजी देखकर फैंस को आईपीएल में भी उनके बल्ले से रनों की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार