इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (12 मार्च) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। 

Advertisement

बोर्ड ने बयान में कहा, “ 23 फरवरी 2024 को तेज गेंदबाज (प्रसिद्ध कृष्णा) की बाईं जांघ की सर्जरी हुई। वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में और जल्दी ही नेशनल क्रिकेट अकेडमी में रिहैब की प्रकिया शुरू करेंगे। वह आगामी आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2022 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने कृष्णा को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह पिछले सीजन भी चोट के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह संदीप शर्मा को टीम में शामिल किया गया था जो इस सीजन भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। 

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी।

बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी के बाहर होने का भी आधिकारी एलान किया। दाएं टखने में चोट के कारण वह वनडे वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। 26 फरवरी 2024 को उनके टखने की सर्जरी हुई थी। शमी आईपीएल मे गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। 

Also Read: Live Score

Advertisement

इसके अलावा बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत के आईपीएल 2024 के लिए पूरी तरह फिट होने की जानकारी दी है। 30 दिसंबर 2022 को हुए सड़क हादसे के बाद पंत को 14 महीने लंबी रिहैब की प्रकिया से गुजराना पड़ा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार