IPL 2021 News In Hindi: इंग्लैड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस समय विश्व क्रिकेट में टॉप ऑलराउंडरों में से एक हैं। बेन स्टोक्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। स्टोक्स आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते हैं और आईपीएल 2020 में भी उन्होंने रन बनाए, विकेट लिए और अपनी टीम के लिए कुछ अविश्वसनीय कैच लपककर भी सबका ध्यान खींचा।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने स्टोक्स को आईपीएल 2021 के लिए रिटेन किया है। हालांकि, मुंबई इंडियंस का एक फैन चाहता था कि अगले सीजन से पहले आरआर स्टोक्स को मुंबई इंडियंस को दे दे। फैन ने राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम को टैग करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'बेन स्टोक्स को मुंबई इंडियंस को दे दो।'

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर ए़डमिन ने मजेदार मीम शेयर करते हुए फैन के सवाल का जवाब दिया है। मीम में एक शख्स सिर हिलाकर न कह रहा है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया है। स्मिथ को रिलीज करने के बाद बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स टीम में सबसे अधिक पैसे लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 के लिए संजू सैमसन को कप्तान और श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगाकारा को क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त किया है। बता दें कि आईपीएल 2021 के लिए नीलामी 18 फरवरी को होनी है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स अपने टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल करना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार