Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Sooryavanshi) के पास  शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुल्लांपुर में होने वाले आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। 15 साल के सूर्यवंशी ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 15 पारियों में 45.33 की औसत से 680 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर बने हुए हैं। 

Advertisement

सबसे तेज 1000 रन

Advertisement

सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल करियर में 22 पारियों में 42.36 की औसत 231.85 की स्ट्राईक रेट से 932 रन बनाए हैं। अगर वह दूसरे क्वालीफायर में 78 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड साईं सुदर्शन के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 25 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन

शॉन मार्श- 21 पारी

लेंडल सिमंस- 23 पारी

Advertisement

डेवोन कॉनवे- 24 पारी

मैथ्यू हेडन- 25 पारी

साईं सुदर्शन- 25 पारी

Advertisement

एक सीजन में 700 रन

सूर्यवंशी अगर 20 रन बना लेते हैं तो आईपीएल 2026 में अपने 700 रन पूरे कर लेंगे। उनके पास आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बनने का मौका होगा। बता दें कि टूर्नामेंट के इतिहास में भी तक 10 खिलाड़ी ही एक सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बनाने में सफल हुए हैं। 

गौरतलब है कि सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए एलिमिनेटर मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 97 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

संभावित टीमें

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, सुशांत मिश्रा/तुषार देशपांडे/रवि बिश्नोई

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान/साईं किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार