इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार, 09 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, जयपुर में मौसम गर्म और सूखा रहने की उम्मीद है और शाम के समय तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। दूसरी पारी में ओस एक अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीमों के लिए चीज़ें थोड़ी आसान हो सकती हैं। कुल मिलाकर मैच में बारिश आने की संभावना ना के बराबर है इसलिए फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड पर 210 रन डिफेंड करके 6 रनों से रोमांचक जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में ध्रुव जुरेल (42 गेंदों पर 75 रन) और यशस्वी जायसवाल (36 गेंदों पर 55 रन) ने अर्धशतक ठोके थे, वहीं रवि बिश्नोई ने GT के चार विकेट झटके थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। IPL के मौजूदा सीजन में यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं जो कि दोनों ही रन चेज करने वाली टीमों ने जीतकर अपने नाम किए। ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी। दूसरी तरफ पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 220 रन तो स्कोर बोर्ड पर टांगने ही होंगे। बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में 226 रनों का लक्ष्य हासिल करके राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में 39.1 ओवर के खेल में कुल 451 बने और 9 विकेट गिरे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार