Rajat Patidar Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के कैप्टन रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने बीते शुक्रवार, 22 मई को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 39 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्का ठोकते हुए 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ रजत पाटीदार ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर महान बल्लेबाज़ क्रिस गेल (Chris Gayle) को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, SRH Vs RCB मुकाबले में 32 साल के रजत पाटीदार ने अपनी इनिंग के दौरान एक छक्का ठोककर IPL में अपनी छक्कों की सेंचुरी पूरी कर ली है। खास बात ये है कि उन्होंने 55 इनिंग और सिर्फ 933 गेंदों खेलकर ये कारनामा किया। वो अब IPL में क्रिस गेल को पछाड़कर तीसरे सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में आंद्रे रसेल टॉप पर हैं, जिन्होंने 657 गेंदों पर IPL में 100 छक्के लगाए। बात करें अगर क्रिस गेल की तो उन्होंने 943 गेंदों पर ये कारनामा किया था, वो अब चौथी पॉजिशन पर हैं। दूसरी तरफ रजत पाटीदार इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर पहुंच गए हैं।

IPL में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • आंद्रे रसेल - 657 गेंद
  • निकोलस पूरन - 884 गेंद
  • रजत पाटीदार - 933 गेंद
  • सुनील नारायण- 950 गेंद
  • शिवम दुबे - 992 गेंद

बताते चलें कि RCB कैप्टन रजत पाटीदार ने हैदराबाद के मैदान पर धमाल मचाकर अपने आईपीएल करियर में सिर्फ छक्कों की ही सेंचुरी पूरी नहीं की, बल्कि चौकों का शतक भी पूरा कर लिया। वो इस टूर्नामेंट में 55 मैचों में 32 की औसत और 161.03 की स्ट्राइक रेट से 1504 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और 13 हाफ सेंचुरी ठोकी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल के टॉप पर RCB: हैदराबाद में SRH ने बेंगलुरु पर 55 रनों से बड़ी जीत दर्ज की, हालांकि इसके बावजूद पॉइंट्स टेबल के टॉप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बरकरार है। उन्होंने 14 मैचों में 9 जीत और 18 अंक हासिल करके लीग स्टेज खत्म की है। दूसरी तरफ SRH 14 मैचों में 9 जीत और 18 अंक के साथ तीसरी पॉजिशन पर है। इनके अलावा टॉप-4 में फिलहाल गुजरात टाइटंस (14 मैचों में 9 जीत और 18 अंक) और राजस्थान रॉयल्स (13 मैचों में 7 जीत और 14 अंक) हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार