नई दिल्ली, 17 दिसंबर (हि.स.) । आंध्र प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी क्रिकेट मैच में आज केरल को सात विकेट से हरा दिया। आंध्र प्रदेश के सामने जीत के लिये 218 रन का लक्ष्य था और उसने खेल के चौथे और आखिरी दिन दूसरे सत्र में तीन विकेट पर 221 रन बनाकर अपने खाते में पूरे छह अंक जोड़े। आंध्र प्रदेश ने सुबह अपनी पारी बिना किसी नुकसान के 55 रन से आगे बढ़ायी। भरत (62) और प्रशांत (75) ने पहले विकेट के लिये 95 रन जोड़े। भरत अर्धशतक पूरा करने के बाद जल्दी आउट हो गये लेकिन प्रशांत ने इसके बाद अपने तेवर दिखाये।

उन्होंने कप्तान मोहम्मद कैफ के साथ दूसरे विकेट के लिये 75 रन की साझेदारी की। कैफ 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। भरत ने अपनी पारी में 64 गेंद खेली तथा आठ चौके और दो छक्के लगाये जबकि प्रशांत की 106 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल हैं। आंध्र प्रदेश की यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पहली पारी में केरल से पिछड़ गया था। केरल की पहली पारी के 229 रन के जवाब में आंध्र प्रदेश ने 141 रन बनाये थे। केरल की टीम हालांकि दूसरी पारी में 129 रन पर आउट हो गयी थी।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार