Bangladesh vs Afghanistan 3rd ODI: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने सोमवार (28 फरवरी) को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। राशिद ने अपने कोटे के 10 ओवरों में सिर्फ 37 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने मुश्फिकुर  रहीम, यासिर अली और तस्कीन अहमद को अपना शिकार बनाया। राशिद सबसे कम पारियो में 150 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

Advertisement

राशिद ने सिर्फ 76 वनडे पारियों में अपने 150 विकेट पूरे किए हैं। इस मामले में उन्होंने मिचेल स्टार्क औऱ ब्रेट ली का रिकॉर्ड तोड़ा। स्टार्क ने 77 पारियों में ब्रेट ली ने 80 पारियों में यह कारनामा किया था। वहीं ट्रेंट बोल्ट और अजंता मेंडिस ने 81-81 पारियों में 150 विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

इस लिस्ट में पहले नंबर पर है सकलेन मुश्ताक हैं, जो आंकड़े तक 75 पारियों में पहुंचे थे। 

राशिद की गेंदबाजी के चलते बांग्लादेश की टीम 46.5 ओवरों में 192 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने 40.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। हालांकि बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार