Rashid Khan Record: अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने बीते मंगलवार, 5 अगस्त को द हंड्रेड टूर्नामेंट 2025 (The Hundred 2025) के पहले मुकाबले में ओवल इनविंसिबल्स (Oval Invincibles) के लिए शानदार गेंदबाज़ी की और लंदन स्पिरिट (London Spirit) के खिलाफ 20 बॉल में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी के साथ राशिद खान के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 26 वर्षीय राशिद खान अब दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में 650 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उनके अलावा दुनिया का कोई भी दूसरा खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर पाया है। राशिद ने 482 टी20 मैचों की 478 पारियों में 651 विकेट पूरे करते हुए ये कारनामा किया।

Advertisement

टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी

राशिद खान - 482 मैचों की 478 पारियों में 651 विकेट

ड्वेन ब्रावो - 582 मैचों की 546 पारियों में 631 विकेट

सुनील नारायण - 554 मैचों की 544 पारियों में 589 विकेट

Advertisement

इमरान ताहिर - 434 मैचों की 417 पारियों में 547 विकेट

गौरतलब है कि द हंड्रेड 2025 के पहले मुकाबले में राशिद खान को लंदन स्पिरिट के खिलाफ उनकी गज़ब की गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। बता दें कि ये दिग्गज खिलाड़ी सितंबर के महीने में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान की कैप्टेंसी भी करने वाला है।

ऐसा रहा मैच का हाल

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बात करें अगर द हंड्रेड के 5वें सीजन के पहले मैच की तो लॉर्ड्स के मैदान पर लंदन स्पिरिट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 94 गेंदों पर ऑल आउट होने से पहले 80 रन बनाए। इसके जवाब में ओवल इनविंसिबल्स की टीम ने 69 गेंदों पर सिर्फ 4 विकेट खोकर 81 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार