अफगानिस्तान में इन दिनों जो कुछ भी हो रहा है वो किसी से भी नहीं छिपा है। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्ज़ा हो चुका है लेकिन अच्छी खबर ये है कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अपने शेड्यूल के अनुसार ही क्रिकेट खेलती रहेगी। 

Advertisement

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर एक बार फिर आईपीएल में खेलने वाले हैं लेकिन आईपीएल से पहले स्टार अफगान स्पिनर राशिद खान द हंड्रेड में खेल रहे थे जहां बीती रात उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा और ट्रेंट रॉकेट्स की टीम एलिमिनेटर मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

Advertisement

बीती रात खेले गए मैच के दौरान राशिद खान ने कुछ ऐसा काम किया है कि पूरी दुनिया उन्हें सलाम कर रही है। दरअसल, जब साउदर्न ब्रेव के खिलाफ राशिद मैदान पर उतरे, तो उनके चेहरे पर अफगानिस्‍तान का झंडा बना हुआ था और मानो जैसे वो ये कहना चाह रहे थे कि वो अपने देश से बहुत प्यार करते हैं।

राशिद खान इस मुकाबले में एक भी विकेट नहीं ले पाए और उनकी जमकर कुटाई भी हुई। अब उनका द हंड्रेड में सफर खत्म हो चुका है लेकिन अभी आईपीएल की कहानी बाकी है और उनकी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही ये साफ कर चुकी है कि राशिद दूसरे चरण में खेलते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार