ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल (Ian Chappell) ने भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) से बेहतर बताया है। चैपल ने कहा, "मेरे ख्याल से अश्विन लियोन से बेहतर हैं। लियोन की स्ट्राइक रेट को देखें। आप 70 के दशक की बात कर रहे हैं और मैं साल 2018 की बात कर रहा हूं।"

Advertisement

2018 से लियोन ने 27 टेस्ट मैचों में 72.5 के औसत से 113 विकेट लिए हैं। उन्होंने छह बार पांच-पांच विकेट लिए हैं। इस दौरान लियोन का भारत के खिलाफ 85.8 का स्ट्राइक रेट रहा है जो उनका किसी अन्य टीम की तुलना में सबसे ज्यादा खराब है।

Advertisement

चैपल ने क्रिकइंफो से कहा, "मेरे ख्याल से जब लियोन दाहिने हाथ के बल्लेबाज को गेंद करते हैं तो ऑनसाइड से रन निकलते हैं। हां, लियोन एक अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन अश्विन उनसे बेहतर हैं।"

लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 टेस्ट मैच खेले हैं और 399 विकेट लिए हैं जबकि अश्विन के नाम 78 टेस्ट मैचों में 409 विकेट हैं।

लियोन ने भारत के खिलाफ पिछली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में नौ विकेट लिए थे।

अश्विन ने विदेशी जमीन पर अधिक सफलता हासिल नहीं की है। उन्होंने 70 फीसदी विकेट भारतीय जमीन पर लिए हैं। हालांकि, अश्विन को अक्सर चोटिल होने के कारण विदेशी दौरों से बाहर रहना पड़ा है।

Advertisement

चैपल ने कहा, "मेरे ख्याल से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है। इसके अलावा अश्विन की प्रतिष्ठता भी है।"

अश्विन हाल ही में घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 33 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार