23 जुलाई, एंटीगा(CRICKETNMORE)। पहले टेस्ट में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकों के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। टेस्ट क्रिकेट के नंबर वन ऑलराउंडर अश्विन ने आज अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया। उन्होंने यह तीनों शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ ही मारे हैं लेकिन कैरेबियाई धरती पर यह उनका पहला ही शतक है। सचिन ने भी अपने टेस्ट करियर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 शतक बनाए थे। ये भी पढ़ें:  कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से की सगाई

Advertisement

अश्विन ने देवेंद्र बिशु की गेंद पर शानदार चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। 237 गेंदों में बने उनके इस शतक में 11 चौके शामिल हैं। 

Advertisement

इस शानदार शतक की बदौलत अश्विन मौजूदा टीम इंडिया में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अलावा हिटमैन रोहित शर्मा ने दो औऱ कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक लगाया है। ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने रचा इतिहास, अजहर समेत सचिन को पछाड़ा

अश्विन ने टेस्ट करियर का पहला शतक साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था। उन्होंने 130 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद 2013 में भारत दौरे पर आई कैरेबियाई टीम के खिलाफ अश्विन ने कोलकाता के एतेहासिक ईडन गार्डन में 124 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार