इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)  की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबरों के अनुसार मनोज भांडागे (Manoj Bhandage) चोटिल हो गए हैं औऱ उनकी जगह फ्रेंचाइजी रविचंद्रन स्मरण (Ravichandran Smaran) को टीम में शामिल कर सकती है।  

Advertisement

कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट औऱ महाराजा टी-20 कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनोज को आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। 

Advertisement

मनोज पैर की चोट से उभर रहे हैं और आईपीएल 2025 के पहले हाफ में उनका खेलना मुश्किल है। 

वहीं बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रविचंद्रन ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उन्होंने सैयद मुश्ताल अली ट्रॉफी 2024 में कर्नाटक शानदार बल्लेबाजी करते हुए 212.50 की स्ट्राईक रेट से रन बनाए थे और महाराजा टी-20 कप 2024 में उनके बल्ले से 9 पारियों में 302 रन आए थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। 

बता दें कि आऱसीबी ने इस सीजन के लिए टीम में काफी बदलाव किए हैं। रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने इंग्लिश खिलाड़ियों पर काफी भरोसा जताया है। टीम में फिलिप सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टोन औऱ जैकब बैथल को शामिल किया है। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

आरसीबी की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में पहुंची थी लेकिन एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़पाई थी। आगामी आईपीएल 2025 में आरसीबी अपना पहला मैच मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 22 मार्च को खेलेगी। यह इस सीजन का पहला मुकाबला भी होगा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार