India vs England 2nd Test: भारत औऱ इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का मुकाबला बुधवार (2 जुलाई) से एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

जडेजा ने टेस्ट मे81 मुकाबलों मे 120 पारियों मे 34.75 की औसत से 3406 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 96 रन बना लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 3500 रन और 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि इस फॉर्मेट में जडेजा के नाम 324 विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन ने ही किया है। टेस्ट में कपिल के नाम 5248 रन और 434 विकेट, वहीं अश्विन के नाम 3503 रन और 537 विकेट दर्ज हैं। 

जडेजा ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 138 छक्के जड़े हैं। अगर वह चार छक्के औऱ जड़ लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शिखर धवन (141) को पछाड़कर 13वें नंबर पर आ जाएंगे। 

बता दें कि लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान जडेजा बल्लेबाजी में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। पहली पारी में उन्होंने 11 रन और दूसरी पारी में नाबाद 25 रन बनाए थे।

वहीं गेंदबाजी में वह सिर्फ एक विकेट ही हासिल कर पाए थे। वहीं इंग्लैंड की सरजमीं पर जडेजा ने 13 टेस्ट की 25 पारियों में 678 रन बनाए हैं औऱ गेंदबाजी में 28 विकेट हासिल किए हैं। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम फिलहाल1-0 से आगे है। लीड्स में हुए पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार