Ravindra Jadeja Record: रवींद्र जडेजा एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले ओवल टेस्ट में वह एक नया इतिहास रच सकते हैं। यह कारनामा अब तक सिर्फ तीन ही दिग्गज क्रिकेटर कर पाए हैं। काम इतना आसान नहीं है लेकिन इस सीरीज में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी की फॉर्म को जारी रखते हुए बह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे क्रिकेटर बन सकते हैं।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार, 31 जुलाई से ओवल में पांचवां और अंतिम टेस्ट खेला जाना है, जहां सबकी निगाहें रवींद्र जडेजा पर भी होंगी। भारतीय ऑलराउंडर इस समय अपनी बल्लेबाजी से जबरदस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने इस सीरीज में टीम के लिए कई अहम पारियां खेली हैं। खासतौर पर मैनचेस्टर टेस्ट में, जहां उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया।

Advertisement

चार टेस्ट में अब तक जडेजा ने 113.50 की औसत से 454 रन बनाए हैं, जो उनके टेस्ट करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन है। वहीं, चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में 4 विकेट लेकर उन्होंने अपने ऑलराउंड गेम दिखाया।

अब ओवल टेस्ट में जडेजा के पास इतिहास रचने का मौका रहेगा। अगर वह इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 176 रन बना लेते हैं, तो उनके टेस्ट करियर में 4000 रन और 300 विकेट पूरे हो जाएंगे। ऐसा करने वाले वह दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी होंगे। इससे पहले यह कारनामा केवल कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी ही कर सके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

जडेजा के अब तक के टेस्ट आंकड़े भी कमाल के हैं। उन्होंने 84 टेस्ट मैचों की 126 पारियों में 37.86 की औसत से 3824 रन बनाए हैं और 330 विकेट झटके हैं। वह न केवल घरेलू मैदानों पर, बल्कि विदेशी सरजमीं पर भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड में इस सीरीज में उनकी बैटिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों इतने लंबे समय से नंबर टेस्ट ऑलराउंडर बने हुए हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार