पिछले 24 घंटों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार (25 अप्रैल) को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में मिली करारी हार और उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख का जुर्माना लगा और इसके बाद आरसीबी को एक और डबल झटका लग चुका है।

Advertisement

दरअसल, आरसीबी के दो बड़े खिलाड़ी केन रिचर्डसन और एडम ज़ैम्पा आईपीएल बीच में ही छोड़कर अपने देश वापस लौट रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के ट्विट हैंडल ने इस बारे में खुद जानकारी दी है।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'आधिकारिक घोषणा: एडम ज़ैम्पा और केन रिचर्डसन निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं और शेष आईपीएल के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्रबंधन उनके फैसले का सम्मान करता है और उन्हें पूरा समर्थन प्रदान करता है।"

ज़ाहिर है रिचर्डसन और ज़ैम्पा के ना होने से आरसीबी की टीम थोड़ी सी कमजोर जरूर होगी लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके के खिलाफ करारी हार के बाद विराट कोहली की टीम किस तरह से वापसी करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार