रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के पास रविवार (5 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

भुवनेश्वर ने आईपीएल में खेले गई 191 पारियों में 27.35 की औसत और 7.69 की इकॉनमी से 199 विकेट लिए हैं। अगर वह एक विकेट हासिल करते हैं तो आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।

Advertisement

अभी तक स्पिनर युजवेंद्र चहल ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं, जिनसे नाम 174 पारियों में 224 विकेट दर्ज हैं। कोई तेज गेंदबाज फिलहाल आईपीएल में 200 विकेट के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है।

भुवनेश्वर ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए सीजन के पहले मैच में 1 विकेट हासिल किया था।  बतौर भारतीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 316 पारियों में 336 लिए हैं।

आरसीबी ने अभी तक सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। वहीं चेन्नई की हालत थोड़ी खराब है और दो मैच में दो हार के साथ टीम टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है।

टीमें:

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, संजू सैमसन, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष,आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल,जैमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी,नूर अहमद, अकील हुसैन,प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट,अमन खान, सरफराज खान,मैट हेनरी, राहुल चाहर,जैकरी फॉक्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार