टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रितेंदर सिंह सोढ़ी का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टी20 इंटरनेशनल में अब एक बोझ बनते जा रहे हैं। रितेंदर सिंह सोढ़ी ने कहा कि चयनकर्ताओं के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट को अब संजू सैमसन जैसे योग्य उम्मीदवारों को मौका देना चाहिए जो लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

इंडिया न्यूज के साथ बातचीत के दौरान रितेंदर सिंह सोढ़ी ने कहा, 'वो (ऋषभ पंत) टीम इंडिया के लिए बोझ बनते जा रहे हैं। संजू सैमसन को ले आना चाहिए। आप विश्व कप या आईसीसी टूर्नामेंटों में हारने और बाहर निकलने का जोखिम नहीं उठा सकते। जब आप बहुत अधिक मौके देते हैं, तो समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। नए लोगों को अवसर प्रदान करने का समय आ गया है।'

Advertisement

सोढ़ी ने आगे कहा, 'यह तो समय ही बताएगा कि उन्हें कितने मौके मिलते हैं और कितना समय मिलता है। समय बीत रहा है और उसे वास्तव में कमर की पेटी बांध लेनी चाहिए। हर चीज की एक सीमा होती है। आप इतने लंबे समय तक एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकते। यदि वह प्रदर्शन नहीं कर रहा है, तो आपको उसे बाहर का रास्ता दिखाना होगा।'

बता दें कि भले ही संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें एक भी गेम के लिए नहीं चुना गया था। पूरी सीरीज के दौरान संजू सैमसन बेंच को गर्म करते ही नजर आए थे। संजू सैमसन को लगातार इग्नोर किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने टीम मैनेजमेंट पर अपना गुस्सा निकाला था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार