IPL Mega Auction 2022: आईपीएल में इस साल मैगा ऑक्शन होना है। यहीं वजह है कि इस साल कई सारे खिलाड़ियों पर पैसों की भरपूर बारिश होगी। लेकिन इससे पहले ये जानना काफी जरूरी है कि कौन सी फ्रेंचाइजी कितने भारी पर्स के साथ मैगा ऑक्शन के इस मैदान पर उतरेगी, क्योंकि इस साल दो नई फ्रेंचाइजी भी यहां खिलाड़ियों को अपने पाले में करने के लिए संघर्ष करती नज़र आएगी।

Advertisement

फरवरी में होने वाले मैगा ऑक्शन से पहले आईपीएल में शामिल हुई नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को तीन-तीन खिलाड़ियों का चुनाव करना था। जिसके लिए लखनऊ ने केएल राहुल, मार्कस स्टायनिस और रवि बिश्नोई को चुना है, वहीं अहमदाबाद ने मौके का फायदा उठाते हुए हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल के लिए अपना पर्स हलका किया है। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों का चुनाव करते ही अब ये साफ हो गया है कि मैगा ऑक्शन के मैदान पर प्रीति जिंटा की टीम यानि पंजाब किंग्स सबसे भारी पर्स के साथ उतरने वाली है। पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी के पर्स में 72 करोड़ की मोटी रकम बची है।

मैगा ऑक्शन से पहले सभी टीम के पर्स की रकम 

Advertisement

मुंबई इंडियन ने रोहित शर्मा(16 करोड़), जसप्रीत बुमराह(12 करोड़), सूर्यकुमार यादव(8 करोड़), किरोन पोलार्ड(6करोड़) को टीम में बनाए रखे है। जिसके बाद अब उनके पास मैगा ऑक्शन से पहले 48 करोड़ का पर्स रह गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा(16करोड़), महेंद्र सिंह धोनी(12करोड़), मोईन अली(8करोड़), रितुराज गायकवाड़(6करोड़) को टीम में रोके रखने का फैसला किया था, जिसके बाद चेन्नई की टीम अब मैगा ऑक्शन में 48करोड़ के साथ खिलाड़ियों के लिए बोली लगाती नज़र आएगी।

कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपनी टीम में आंद्रे रसल(12करोड़), वरूण चक्रवर्ती(8करोड़), वेंकटेश अय्यर(8करोड़) और सुनील नारायण (6करोड़) के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया था, जिसके बाद अब कोलकाता की टीम भी चेन्नई और मुंबई की तरह ही 48 करोड़ के पर्स के साथ मैगा ऑक्शन में उतरेगी। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन(14 करोड़), अब्दुल समाद(4करोड़) और उमरन मलिक(4करोड़) सिर्फ तीन खिलाड़ियों को टीम में रोके रखने का फैसला किया था जिसके बाद अब इस टीम के पास 68 करोड़ का मोटा खर्च बाकी है।

Advertisement

राजस्थान रॉयर्ल्स ने संजू सैमसन(14करोड़), जोस बटलर(10करोड़), यशस्वी जायसवाल(4करोड़) को ही रिटेन किया था, अब इस टीम के पास 62 करोड़ का पर्स बचा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत(16करोड़). अक्षर पटेल(9करोड़), पृथ्वी शॉ(7.5करोड़) और एनरिक नॉर्खिया(6.5करोड़) को आईपीएल मैगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। जिसके बाद अब इस टीम के पास 47.5 करोड़ ही पर्स में बचे हैं।

पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल(12 करोड़), अर्शदीप सिंह(4करोड़) को ही टीम में बनाए रखने का फैसला किया था, जिस कारण ये टीम मैगा ऑक्शन में सबसे भारी पर्स 72 करोड़ के साथ मैदान पर उतरने वाली है।

Advertisement

लखनऊ ने केएल राहुल(17करोड़), मार्कस स्टाइनिस(9.2करोड़) और रवि बिश्नोई(4करोड़) के साथ शुरूआत करने का फैसला किया है, जिस वजह से अब उनके पर्स में 58 करोड़ बचे हैं।

अहमदाबाद ने मैगा ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या(15करोड़), राशिद खान(15करोड़) और शुभमन गिल(8करोड़) को टीम में शामिल किया है। अब इनके पास 52 करोड़ का पर्स मैगा ऑक्शन के लिए बचा है।

नोट- खिलाड़ियों को रिटेन करने के रूल्स के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए कम पैसे खर्च किये है, लेकिन रूल्स के कारण उनके पर्स से ज्यादा पैसे कटे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार