LSG vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर और उप-कप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने रविवार (26 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

रिंकू ने पहले दबाव वाली स्थिति में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में नाबाद 83 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके बाद फील्डिंग में कमाल दिखाते हुए उन्होंने फील्डिंग में चार कैच लपके।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

रिकू आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंमे एक मुकाबले में 80 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है और फील्डिंग में 4 या उससे ज्यादा कैच हासिल किए हैं। बता दें कि यह दूसरी बार है जब फील्डिंग करते हुए रिंकू ने केकेआर के लिए एक पारी में चार कैच लपके हैं। इससे पहले उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में यह कारनामा किया था। 

खास लिस्ट में शामिल

रिंकू एक आईपीएल मैच में 50 या उससे ज्यादा रन औऱ चार या उससे ज्यादा कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जैक्स कैलिस, रियान पराग और डेरिल मिचेल ने यह मुकाम हासिल किया था। 

Advertisement

IPL मैच में 50+ रन और 4+ फील्ड कैच लेने वाले खिलाड़ी

(53 रन, 4 कैच) - जैक्स कैलिस (KKR) बनाम डेक्कन, कोलकाता, 2011

(56* रन, 4 कैच) - रियान पराग (RR) बनाम RCB, पुणे, 2022

Advertisement

(52 रन, 5 कैच) - डेरिल मिचेल (CSK) बनाम SRH, चेन्नई, 2024

(83* रन, 4 कैच) - रिंकू सिंह (KKR) बनाम LSG, लखनऊ, 2026*

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में रिंकू का जलवा सुपर ओवर में भी बरकरार रहा। मैच टाई होने के बाद रिंकू ने सुपर ओवर में एडेन मार्करम का कैच पकड़ा, हालांकि उसमें ज्यादा योगदान रोवमैन पॉवेल का था, फिर बल्लेबाजी में पहली गेंद पर चौका जड़कर केकेआर को रोमांचक दिलाई। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार