बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने चमत्कारिक वापसी की है। मेज़मान टीम पहली पारी में 46 रनों पर ऑलआउट होकर मैच में बहुत पिछड़ गई थी। कीवी टीम ने 356 रनों की बड़ी बढ़त भी हासिल कर ली थी लेकिन घरेलू टीम ने मैच में बल्लेबाजों के दम पर शानदार वापसी की और अब वो यहां से मैच जीतने के बारे में भी सोच सकते हैं।

Advertisement

भारत के लिए दूसरी पारी में लगभग सभी बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई और अब सरफराज खान के शतक और ऋषभ पंत के अर्द्धशतक ने भारत को इस मैच में पूरी तरह से वापसा ला खड़ा किया है। भले ही कोहली तीसरे दिन आखिरी गेंद पर आउट हो गए, लेकिन सरफराज खान ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने चौथे दिन शानदार शतक जड़ा और अब मध्यक्रम में ऋषभ पंत भी उनके साथ हैं।

Advertisement

एकतरफ सरफराज कीवी गेंदबाजों के खिलाफ संभलकर खेल रहे थे तो वहीं, ऋषभ आक्रामक अंदाज़ में खेलते दिखे।। इसी बीच उन्होंने 61वें ओवर की दूसरी गेंद पर टिम साउथी को एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। ये ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई एक फुल बॉल थी और पंत ने क्रीज़ में खड़े-खड़े गेंद पर चढ़कर उसे लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर मार दिया। पंत के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि ऋषभ पंत दूसरे दिन घुटने में लगी चोट के कारण तीसरे दिन के खेल में हिस्सा नहीं ले पाए। हालांकि, बल्लेबाजी करते समय वो क्रीज पर फिट नजर आए। साउदी के खिलाफ इस छक्के से पता चल रहा था कि बल्लेबाज ने अपनी लय हासिल कर ली है और घुटने की चोट उसे ज्यादा परेशान नहीं कर रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार