बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम ने अपना शिकंजा मजबूत कर लिया है। दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया लेकिन पहले दिन आखिरी सेशन में पूरी बांग्लादेशी टीम सिर्फ 227 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं, जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बना दिए और अब भारतीय टीम सिर्फ 208 रन पीछे है।

Advertisement

पहले दिन के खेल की बात करें तो इस मैच में कई सारे रोमांचक मूमेंट देखने को मिले लेकिन एक पल ऐसा आया जब भारत ने ऋषभ पंत की समझदारी के चलते रिव्यू बचा लिया। ये घटना बांग्लादेश की पारी के 47वें ओवर में देखनै को मिली जब मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे और ओवर की आखिरी गेंद पर लिटन दास उनका सामना कर रहे थे। उन्होंने अच्छी लेंथ गेंद फेंकी जो अंदर आई और बल्ले को मिस करने के बाद पैड को ब्रश करते हुए ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई।

Advertisement

दास के पैड पर जैसे ही गेंद लगी सिराज ने तुरंत एक जोरदार अपील करनी शुरू कर दी और उनके साथी खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो गए। हालांकि, अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया और कप्तान केएल राहुल ने ऋषभ पंत से उनकी सलाह मांगी। पंत ने कप्तान से कहा कि रिव्यू ना लें क्योंकि इम्पैक्ट ऑफ स्टंप की लाइन के बाहर लग रहा था।

इसके बाद रिप्ले ने पंत के दावे की पुष्टि कर दी और जैसे ही पंत का ये फैसला सही साबित हुआ सोशल मीडिया पर फैंस ने पंत की तारीफ करनी शुरू कर दी। वहीं, अक्सर भावनाओं में बह जाने वाले मोहम्मद सिराज को ट्रोल किया जाने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार