भारतीय कप्तान केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाज़ों ने राहुल का ये फैसला बिल्कुल गलत साबित करते हुए पहले दिन लंच के समय तक भारत के 3 विकेट गिरा दिए और स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 85 रन थे। वो तो भला हो ऋषभ पंत का जिन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी को थोड़ा संभाले रखा और भारत को मैच में वापस ला खड़ा किया।

Advertisement

हालांकि, जब लग रहा था कि पंत अपने पूरे रंग में नजर आ रहे हैं तभी पंत हड़बड़ी कर बैठे और मेहदी हसन मिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। जिस गेंद पर पंत आउट हुए उससे पहले वाली गेंद पर पंत ने एक छक्का लगाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए। पंत ने आउट होने से पहले 102 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 45 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। पंत बेशक इस मैच में हाफ सेंचुरी भी ना लगा पाए हों लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वो जिस तरह की लय में नजर आते हैं वो उन्होंने इस पारी में भी जारी रखी जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं और वो इस युवा खिलाड़ी की तारीफ कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से पंत की तारीफ कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार