Rishabh Pant Record: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में 153 गेंदों पर 10 चौके 6 छक्के लगाकर 128 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। इसी के दम पर उन्होंने एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड बनाए और एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में न्यूजीलैंड के ही पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) को भी पछाड़ा।

पंत ने न्यूजीलैंड की धरती पर तोड़ा मैकुलम का रिकॉर्ड: जैसा की हमने आपको पहले ही बताया वेलिंगटन टेस्ट में ऋषभ पंत ने अपनी शतकीय पारी में 6 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में अपने 108 छक्के पूरे किए हैं। अब वो टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। मैकुलम ने अपने टेस्ट करियर में 107 छक्के लगाए थे। अब पंत से आगे सिर्फ और सिर्फ इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं। उन्होंने टेस्ट में 138 छक्के ठोके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

  • बेन स्टोक्स – 138 छक्के (90.05 गेंद)
  • ऋषभ पंत – 108 छक्के (47.93 गेंद)
  • ब्रेंडन मैकुलम – 107 छक्के (93.39 गेंद)
  • एडम गिलक्रिस्ट – 100 छक्के (67.92 गेंद)
  • जैक्स कैलिस – 98 छक्के (294.87 गेंद)
  • क्रिस गेल – 98 छक्के (122.11 गेंद)
  • टिम साउदी – 98 छक्के (27.70 गेंद)

इतना ही नहीं, ऋषभ पंत सभी SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के सिर्फ पांचवें खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और केएल राहुल ने ये कारनामा किया। वो इस मुकाम को छूने वाले 9वें एशियन बैटर भी बने हैं।

बताते चलें कि एक विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपना 9वां टेस्ट शतक लगाकर ये कारनामा किया है। इस लिस्ट में पंत से ऊपर अब सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट (17 टेस्ट शतक) और एंडी फ्लावर  (12 टेस्ट शतक) ही मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

खास बात तो ये भी है कि ऋषभ पंत एक विकेटकीपर के तौर पर विदेशी धरती पर दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी गए हैं। उन्होंने 7वां टेस्ट शतक विदेशी धरती पर लगाया है। उनसे ऊपर सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट (10 टेस्ट शतक) ही मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार