Rishabh Pant Car Accident : भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर की सुबह रोड एक्सिडेंट का शिकार हो गए। ये खबर जैसे ही सोशल मीडिया के जरिए दुनिया तक पहुंची तो क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया। इस खबर पर यकीन कर पाना हर क्रिकेट फैन के लिए मुश्किल था लेकिन जैसे-जैसे फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे तो फैंस को इस खबर पर यकीन करना पड़ा।

Advertisement

पंत दिल्‍ली से होते हुए अपनी कार में अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। उन्होंने अपनी मां को सरप्राइज देने की सोची थी लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि जिंदगी उनके लिए पहले से ही कोई सरप्राइज़ प्लान करके बैठी हुई थी। वो तो दुनियाभर के करोड़ो क्रिकेट फैंस और उनके चाहने वालों की दुआएं थी कि इस एक्सिडेंट में वो बाल-बाल बच गए।

Advertisement

रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर इस एक्सिडेंट में पंत की कार तो जलकर राख हो गई लेकिन अच्छी खबर ये रही कि पंत इस दुर्घटना में बच गए और उन्हें इलाज के लिए देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल ले जाया गया और ताजा खबरों की मानें तो ऋषभ की गंभीर चोटों को देखने के बाद डॉक्टर्स ने उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी करने का फैसला किया है।

वहीं, इस दुर्घटना में पंत के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत लहुलूहान हालत में खड़े हुए हैं और कुछ फैंस उनकी इस हालत में वीडियो शूट कर रहे होते हैं जिस पर पंत उन पर भड़ककर रोकते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि शायद सोशल मीडिया ने लोगों के इमोशंस और इन्सानियत को मार दिया है। फिलहाल Cricketnmore की टीम और दुनियाभर के फैंस ऋषभ के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार