बेंगलुरू, 16 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और स्टीवन स्मिथ की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अब तक चार-चार मैच खेले हैं, जिसमें से दोनों टीमों को तीन में हार मिली है।

Advertisement

कंधे की चोट से वापसी करते हुए कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था। उन्हीं की टीम के सैमुएल बद्री ने इस मैच में हैट्रिक ली थी। लेकिन, फिर भी कम रन बनाने के कारण चैलेंजर्स को मुंबई ने मात दी थी। पुणे को आखिरी मैच में गुजरात लायंस ने हराया था।

Advertisement

कोहली ने मुंबई के खिलाफ 47 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी और बता दिया था कि उनकी फॉर्म बरकरार है।

उनके अलावा चैलेंजर्स के पास अब्राहम डिविलियर्स जैसे अनुभवी और दिग्गज बल्लेबाज हैं तो वहीं केदार जाधव जैसे युवा बल्लेबाज जिन्होंने इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। टीम के लिए क्रिस गेल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। संभावना है कि उनकी जगह टीम शेन वाटसन को उतार सकती है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

गेंदबाजी में बद्री अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे। उनके अलावा युजवेंद्र चहल, टाइमल मिल्स और श्रीनाथ अरविंद पर नजरें होंगी।

वहीं, पुणे की सबसे बड़ी चिंता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले की जंग है। पुणे के ऊपरी क्रम में अजिंक्य रहाणे, स्मिथ, राहुल त्रिपाठी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मनोज तिवारी और बेन स्टोक्स के ऊपर निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

Advertisement

इस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी स्टोक्स अभी तक अपनी कीमत पर खरे नहीं उतर पाए हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पुणे के सबसे सफल गेंदबाज लेग स्पिनर इमरान ताहिर रहे हैं। टीम एक बार फिर उन्हीं पर निर्भर करेगी। उनके अलावा रजत भाटिया ने भी किफायती गेंदबाजी की है। इन दोनों को छोड़कर पुणे की टीम गेंदबाजी में सही संयोजन ढ़ूंढ पाने में असफल रही है।

टीमें (संभावित) : 

Advertisement

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, फाफ डु प्लेसिस, मनोज तिवारी, अंकित शर्मा, रजत भाटिया, दीपक चहर,  डेनियल क्रिश्टियन, अशोक डिंडा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, मनदीप सिंह, केदार जाधव, यजुवेंद्र चहल, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, इकबाल अब्दुल्ला, अब्राहम डिविलियर्स, शेन वॉटसन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार